फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करना बना चुनौती

Sun, 13 Sep 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल करना आसान नहीं हो रहा है। इससे मरीजों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से संचार सेवा के कारण यह समस्या आ रही है। 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल आसानी से नहीं लग पा रहा है। कभी नंबर मौजूद नहीं बताता है। कभी यह सेवा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

इन हालात में जरूरतमंदों और बीमारों के लिए एंबुलेंस का लाभ लेना मुश्किल हो गया है। 108 एंबुलेंस सेवा के भास्कर शर्मा ने बताया कि देहरादून में लगातार सेवा के लिए कॉल आ रहे हैं। हालांकि, चंपावत जिले में इस तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं।

वैकल्पिक समाधान भी उपलब्ध
108 एंबुलेंस वाहन सेवा के जिला प्रभारी भास्कर शर्मा ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर एक नंबर से कॉल न लगे तो दूसरे नंबर से प्रयास करें। इसके बाद भी कॉल न लगने पर 112 के माध्यम से भी 108 एंबुलेंस वाहन की सेवा ली जा सकती है। 112 से की गई कॉल को 108 में डाइवर्ट कर दिया जाएगा। यह कदम आपातकालीन स्थितियों में सहायता सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें