फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान

Sun, 13 Sep 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के जन्मदिन 16 सितंबर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। इस अभियान के तहत जनपद में 12 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने बताया कि 16 और 17 सितंबर को जिले के सभी धार्मिक स्थलों, मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ होगा।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर भी लगेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों और महिला समूह की बहनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्मल माहरा, दायित्वधारी श्यामनारायण पांडे, सुभाष बगौली, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गड़कोटी मौजूद रहे। संवाद -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें