चीन में बने सामान के बहिष्कार का आह्वान
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को शहर में जागरूकता रैली निकालकर चीन में बनी वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश दिया। उन्होंने चीन में बनी वस्तुओं का उपयोग छोड़ स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक रामदेव आर्य के नेतृत्व में स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली समूचे शहर में घूमकर स्कूल में संपन्न हुई।
रैली में शामिल बच्चे विदेशी छोड़ो-स्वदेशी अपनाओ, भारत के दुश्मनों का करो तिरस्कार-चीन के उत्पादों का करो बहिष्कार आदि नारे लगा रहे थे। रैली में दिनेश चंद्र शास्त्री, अग्निवेश आर्य, अंकुर शर्मा, रविंद्र, सुमन, ज्योति, सीमा, चंद्रकला, आदित्य उप्रेती आदि शामिल रहे।