फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा और ट्रैप कैमरा

Thu, 16 Apr 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट /चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के चौमेल मऊ में तेंदुए ने एक छात्रा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है, वन विभाग ने पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को 17 वर्षीय छात्रा ज्योति अधिकारी पर खेत में गेहूं काटते समय तेंदुए ने हमला किया। घायल छात्रा को हायर सेंटर सुशीला तिवारी रेफर किया गया है। चामी के पूर्व प्रधान प्रकाश महर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सामंत, केदार सिंह, मोहन सिंह, जोत सिंह अधिकारी आदि ने बताया कि तेंदुए की डर से लोग सहमे हुए हैं। महिलाएं खेतों में काम करने से डर रही हैं।
जीआईसी मऊ के शिक्षक नवीन जोशी और रितेश वर्मा ने बताया कि स्कूल में जंगलों के रास्ते आने वाले गंगाली गांव के 25 बच्चे और सील के चार बच्चे स्कूल नहीं आए। इसके साथ बरुड़ी, पुन्याल, खेती काकड़ी आदि दूर दराज क्षेत्रों से बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आए।
विज्ञापन

वन विभाग ने मऊ क्षेत्र में पिंजरा और तीन ट्रैप कैमरे लगाए हैं। एसडीओ लोहाघाट नेहा सौन ने ग्रामीणों से बैठक कर बच्चों को समूह में स्कूल भेजने की अपील की।
विभाग की टीम गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। घायल छात्रा का हाल एसडीओ नेहा सौन और रेंजर राजेश जोशी ने अस्पताल जाकर जाना जबकि प्रभारी डीएफओ कुंदन कुमार ने सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर घायल छात्रा का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें