चंपावत। जिले के चल्थी-नौलापानी मार्ग के सुधारीकरण के लिए 754.47 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना की पहली किस्त के रूप में 262.30 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
यह पहल ग्रामीण परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नियोजन विभाग की टीएसी ने इस परियोजना को औचित्यपूर्ण माना है।
डीएम मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसके सुधारीकरण से जनपद के समग्र विकास को गति मिलेगी। सड़क के बेहतर होने से दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।