फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन क्षेत्र का समय से सीमांकन करें अधिकारी

Thu, 08 Oct 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने प्रभागीय वन विकास प्रबंधक को शारदा नदी में उप खनिजों के चुगान और निकासी के लिए खनन क्षेत्र का समय से सीमांकन करने को कहा है। बृहस्पतिवार को जिला सभागार में जिला खनन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने खनन कार्य में लगने वाले मजदूरों का सत्यापन करने, उनके बच्चों के लिए स्कूलों की व्यवस्था, टेंट और पेयजल आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने खनन कार्य में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों का पंजीकरण 15 अक्तूबर तक करने के साथ सभी वाहनों के आगे तथा पीछे गाड़ी नंबर अनिवार्य रूप से लिखने को कहा गया। डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारी को वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने, उप खनिज चुगान और निकासी में लगे श्रमिकों के कलण की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कंप्यूटरीकृत धर्मकांटों को निर्धारित अनुबंध पर संचालित करने तथा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग स्टाफ तैनात करने को कहा।

वन निगम प्रबंधक एच पाल ने बताया कि वर्तमान में कुल 360 वाहनों का पंजीकरण की कार्रवाई जारी है तथा उप खनिज चुगान के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। बैठक में एसडीएम जेएस राठौर, नरेश दुर्गापाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, एसडीओ राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें