फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने किया नाबालिग से दुराचार का प्रयास

Wed, 22 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पचास साल के पड़ोसी व्यक्ति ने घर में घुसकर एक नाबालिग बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। घटना गत चार मार्च की है। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहरहाल आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। शहर निवासी एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय छेदालाल जिसके पिता का नाम और स्थाई पता मालूम नहीं है गत चार मार्च को उनके घर में घुसा और उसकी 13 वर्षीया बेटी को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकत की और दुराचार का प्रयास किया। पुत्री के द्वारा घटना के बारे में बताने पर वह फरार हो गया।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश कर रहे उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 और 3/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को दबोचने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें