फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी जारी रहा भाजपा का धरना

Wed, 22 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर से खनन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने खनन बंद न किए जाने पर कोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी है। शासन ने 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र के 4.9 हेक्टेयर क्षेत्र से कुमाऊं मंडल विकास निगम को 77 हजार 583 घन मीटर खनिज निकासी की अनुमति दी है।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा कथित तौर पर ठेकेदारों के माध्यम से खनिज की निकासी कराई जा रही है। खनन शुरू होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता इसके विरोध में बीते छह दिन से तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को वे छठे दिन भी धरना स्थल पर डटे रहे। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली और जिला महामंत्री दीपक पाठक का कहना है कि गांवों की सुरक्षा को ताक पर रखकर उचौलीगोठ से खनन को उनकी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 विरोध के बावजूद खनन बंद नहीं हुआ तो उनकी पार्टी कोर्ट की शरण में जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि शासन-प्रशासन पहले गांवों की सुरक्षा के बंदोबस्त करे। धरना-प्रदर्शन में भीम रजवार, शिवराज चंद, हरिओम सेठी, विनोद वर्मा, मुकेश साहू, कमल पंत, जसौद सिंह, राजू भंडारी, पान सिंह महर, गोविंद सिंह महर, बची सिंह, यशपाल सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें