फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तड़ीगांव से रावल गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर झाड़ियां बनी मुसीबत

Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के तडीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग में उगी झाड़ियां। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट। बाराकोट ब्लाॅक के तड़ीगांव से रावल गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर लगातार बढ़ रही झाड़ियों ने यात्रियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां उग आई हैं जो वाहन चालकों की दृष्टि को अवरुद्ध कर रही हैं। इससे दुर्घटना का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। खासकर अंधेरे और खराब मौसम के दौरान भय बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण राजू माहरा, गोपाल सिंह, दीपक सिंह, कमल सिंह बोहरा, महेश चंद्र, राहुल, प्रकाश चंद्र ने बताया यह मार्ग तड़ीगांव और रावलगांव के अलावा आसपास के कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क सड़क है।
विज्ञापन

इस मोटर मार्ग में प्रतिदिन वाहन चालक इसी रास्ते से गुजरते हैं लेकिन झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और मोड़ों पर दृश्यता प्रभावित हो रही है। झाड़ियां इतनी घनी हो चुकी हैं कि सामने आते वाहनों को समय पर देख पाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र झाड़ियों का कटान और कनियाना के पास सड़क में आया मलबा भी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
तडीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग में झाड़ियों उगने का मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र झाड़ियों का कटान किया जाएगा- हितेश कांडपाल, ईई, लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें