फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरेली, काशीपुर और ऋषिकेश के लिए नहीं चलीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Sat, 25 Oct 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के रोडवेज स्टेशन में बसों से गंतव्य को जाते यात्री। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली के बाद प्रवासियों का मैदानी क्षेत्रों को लौटने का क्रम लगातार जारी है। बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज ने 15 में से 12 रूटों पर बसों का संचालन किया।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज स्टेशन पर सुबह से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कई यात्री निजी टैक्सियों से भी गए। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी जगदीश नारायण ने बताया कि लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों के लिए 12 बसों का संचालन किया गया। इसमें दिल्ली के लिए चार, देहरादून के लिए दो, बरेली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पोंटा साहिब, हल्द्वानी, नैनीताल के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। टनकपुर तक एक अतिरिक्त बस चलाई गई।
स्टेशन प्रभारी ने बताया कि कार्यशाला से बसें न आने के चलते बरेली, काशीपुर और ऋषिकेश बस सेवा का संचालन नहीं हो पाया। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई। शनिवार को भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें