फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका

Sat, 26 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अब तक कुमाऊं विश्वविद्यालय की सुधार परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं करने पर नाराजगी जताई और कुलपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की। छात्र नेता इंदर ढेक और दीपक फर्त्याल के नेतृत्व में छात्रों का कहना था कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से सरासर छात्र हितों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि अब वार्षिक परीक्षाओं का समय निकट आता जा रहा है, अब तक सुधार परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए जाने से छात्र-छात्राओं में अनिश्चितता की स्थिति बनी है। छात्रों ने शीघ्र परिणाम घोषित करने की मांग की। बाद में प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान विजय बिष्ट, अमित फर्त्याल, मनमोहन डांगी, रोहित फर्त्याल आदि छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें