फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहडांडा मंगल दल बना विजेता

Sat, 26 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत विकासखंड का युवा महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। नरसिंहडांडा महिला मंगल दल और युवक मंगल दल विजेता बना। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी एवं विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख बसंत तड़ागी और सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि नरेश सकारी ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


महोत्सव के तहत लोक कला, लोक गायन, लोक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। खर्ककार्की महिला मंगल दल दूसरे और ज्याड़ा महिला मंगल दल तीसरे स्थान पर रहे। आदित्य डांस एंड संगीत अकादमी के निदेशक मुकेश गिरि बाबा और अश्विनी चौहान निर्णायक थे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल ने मुख्य अतिथि सहित तमाम लोगों का आभार जताया।

इस मौके पर नंदाबल्लभ कापड़ी, जगदीश चंद्र, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे। महिला संगठक दीपा भंडारी, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार, नवीन कुमार आदि ने आयोजन में सहयोग किया। महोत्सव में विकासखंड की 16 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। पाटी विकासखंड का युवा महोत्सव 29 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें