फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में जल रहा जंगल, महकमा बेखबर

Sat, 29 Apr 2017 07:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट में जल रहा जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बाराकोट में जंगल जल रहे हैं, मगर इस आग को बुझाने के वन विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। आग के चलते चीड़ के छोटे-बड़े पेड़ों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही तपिश भी बढ़ रही है। धुंध के चलते लोगों की परेशानी बढ़ी है।

लड़ीधुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि जंगल जल रहे हैं। लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जंगल में आग लगने की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दी गई, मगर वहां से कोई मदद नहीं मिली। ग्रामीणों ने आग बुझाने को लेकर विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताई है। कहा कि जंगल की आग के कारण आबादी वाले क्षेत्रों में होने वाली आगजनी की घटनाओं के लिए वन विभाग जिम्मेदार होगा। इस संबंध में काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी एनके पंत से फोन पर वार्ता करनी चाही, मगर उनका फोन ही रिसीव नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें