फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग से हुई साल गांव में बीना की शादी

Sat, 29 Apr 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत के साल ग्राम पंचायत में शनिवार को विवाह के बंधन में बंधी बीना। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी विकासखंड के साल ग्राम पंचायत के बासुदेव बोहरा की बेटी बीना के जीवन में सोशल मीडिया ने एक शनिवार को एक बेहद खास रोल निभाया। सोशल मीडिया पर सक्रिय एक संगठन की कोशिश का नतीजा रहा कि बीना का विवाह बिना किसी आर्थिक परेशानी के संपन्न हो गया।

साल गांव के बासुदेव बोहरा की पांच बेटियां हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी बीना है। बीना के पिता वासुदेव पिछले कई सालों से मानसिक रोग से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी सुलोचना देवी जूनियर हाईस्कूल साल में भोजन माता का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस परिवार के पास बेटी के विवाह के लिए आर्थिक अड़चन आड़े आ रही थी। इसकी जानकारी सोशल मीडिया में सक्रिय लधियाघाटी संगठन के ग्रुप एडमिन नवीन भंडारी को मिली। उन्होंने सोशल मीडिया में गरीब बेटी के विवाह के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। उनके प्रयासों से  बीना की शादी के लिए लधियाघाटी संगठन 80 हजार रुपये से अधिक की धनराशि और राशन जुटाने में सफल रहा।  शनिवार को बीना का  विवाह अल्मोड़ा जिले के झड़गांव के प्रताप सिंह पुत्र नर सिंह के साथ संपन्न हो गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें