फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलित ग्राम प्रधानों ने फूंका सीडीओ का पुतला

Thu, 09 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
नहीं माने ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) किशोर रावत और मनरेगा सहायक सुरेश जोशी को क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर आंदोलित ग्राम प्रधानों का आंदोलन तेजी पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को उन्होंने सीडीओ का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय से आए डीडीओ विवेक उपाध्याय, बीडीओ शिल्पी पंत, एसडीएम नरेश दुर्गापाल द्वारा लोहाघाट के भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल की मौजूदगी में ग्राम प्रधानों के साथ की गई वार्ता भी बेनतीजा रही। 
विज्ञापन


महिला ग्राम प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान संगठन ने वीडीओ किशोर रावत, मनरेगा सहायक सुरेश जोशी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने दोनों को क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान तीन दिन से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल भी आंदोलन को समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे।

डीडीओ, बीडीओ, एसडीएम ने विधायक फर्त्याल की मौजूदगी में धरना स्थल पर जाकर आंदोलित प्रधानों से वार्ता की। उन्होंने आरोपी वीडीओ और मनरेगा सहायक को संबंधित छह ग्राम पंचायतों से हटाने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन प्रधान नहीं माने। धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अमजद हुसैन, किरन देवी, दीपा बिष्ट, पुष्पा विश्वकर्मा, नीतू  गोस्वामी, रेनू देवी, उप प्रधान कमला महरा, ध्रुव कुमार, जयंती देवी, ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी आदि थे। 
विज्ञापन


टनकपुर (चंपावत)। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी ने सीडीओ पर विकास कार्यों में सहयोग न देने का आरोप लगाया। उन्होंने लोहाघाट के भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल से आरोपियों को जिले से हटाने की मांग की। विधायक को सौंपे पत्र में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सीडीओ द्वारा अनुसूचित जाति की महिला ब्लॉक प्रमुख को निर्माण विकास कार्यों में सहयोग नहीं दिया जा रहा है, जिससे ब्लॉक में मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चार माह से ठप है। सीडीओ का शीघ्र स्थानांतरण न होने पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें