फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वैराला पंपिंग योजना के लिए मिली 61.60 लाख की धनराशि

Sun, 03 Mar 2019 10:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत पुनर्गठन योजना के तहत क्वैराला पंपिंग योजना का टैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए बन रही क्वैराला पंपिंग योजना के लिए शासन स्तर से 61.60 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। समय से बजट नहीं मिलने से पंपिंग योजना की रफ्तार धीमी हो गई थी। पंपिंग योजना में अब तक 65 से 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।        

विज्ञापन


    कार्यदायी संस्था जल निगम ने दो साल पहले क्वैराला पंपिंग योजना का निर्माण कार्य शुरू किया था। कार्यदायी संस्था ने अब तक पाइप लाइन बिछाने, टैंकों, पंप हाउस समेत स्टाफ रूम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। क्वैराला पंपिंग योजना के लिए शासन स्तर से 30.38 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। इसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था को अब तक 12 करोड़ 61 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि ही मिल पाई। पंपिंग योजना के तैयार होने के बाद जिले की लगभग 15 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी। इस पंपिंग योजना मेें वर्तमान में शहरी लोगों को ही लाभ मिलेगा।

बीके जोशी, ईई जल निगम चंपावत ने बताया कि जिला मुख्यालय के लिए बनने वाली पंपिंग योजना के लिए 61.60 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। बीच में धनराशि नहीं मिलने से पंपिंग योजना के कार्य की रफ्तार धीमी हो गई थी। अब तक कार्यदायी संस्था ने 65 से 70 फीसदी काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में बढ़ी मुश्किलें
चंपावत। पंपिंग योजना के लिए कटी सड़क क्षतिग्रस्त होने से मुख्य स्रोत तक सामग्री पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते जगह-जगह मलबा आ गया है। वर्तमान में कार्यदायी संस्था सड़कों को ठीक करने में जुटी है।

छह महीने में पूरा करना होगा पंपिंग योजना का कार्य
चंपावत। पंपिंग योजना का निर्माण कार्य अगस्त 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है लेकिन कार्यदायी संस्था के पास अब मात्र छह महीने ही शेष बच गए है। उम्मीद है कि छह महीने के भीतर पंपिंग योजना पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें