फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में बीएसएनएल की ई-सिम सेवा शुरू

Fri, 28 Nov 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता भी ई-सिम सेवा का लाभ उठा सकेंगे। बीएसएनएल ने देशभर में अपनी ई-सिम सेवा शुरू कर दी है। इससे ग्राहकों को बिना फिजिकल सिम के भी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल के उपमंडलीय अभियंता सुरेश चंद्रा ने बताया कि फिलहाल ई-सिम कंवर्जन की सुविधा केवल बीएसएनएल कार्यालय या अधिकृत फ्रेंचाइजी के माध्यम से ही उपलब्ध है। यह सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्रकार के बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। कंपनी ने हल्द्वानी में ई-सिम सेवा का सफल परीक्षण किया है। इसमें कॉल और इंटरनेट की गुणवत्ता साफ, स्थिर और भरोसेमंद पाई गई। बताया कि इस सेवा का लाभ वह ग्राहक उठा पाएंगे, जिनके मोबाइल फोन में ई-सिम स्पोर्ट की सुविधा मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें