फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे से ठप है बीएसएनएल की संचार सेवा

Sun, 21 Feb 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल और बिजली विभाग की खींचतान का खामियाजा पाटी के लोग भुगत रहे हैं। यहां पिछले 30 घंटों से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है। छह लाख रुपये के बकाएदारी की दलील देते हुए विभाग ने बिजली का कनेक्शन काट दिया है। वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल का कहना है कि रीडिंग के आधार पर वह भुगतान कर चुका है। बहरहाल बीएसएनएल का कनेक्शन अभी कटा है। साथ ही लैंडलाइन, मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा सब ठप पड़ी है।
विज्ञापन


पाटी क्षेत्र में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या अन्य नेटवर्क की अपेक्षा खासी ज्यादा है। बिजली के बिल का भुगतान लंबे समय से नहीं किए जाने के कारण विभाग ने बीएसएनएल के एक्सचेंज का बिजल कनेक्शन काट दिया है। बीएसएनएल के अधिकारी दावा करते हैं कि उनके द्वारा रीडिंग के अनुसार बिलों की अदायगी कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एचएस सौन का कहना है कि विभाग पर छह लाख रुपये का बकाया चल रहा है, जिसका भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटा गया है।

बीएसएनएल द्वारा एक्सचेंज को चालू करने के लिए यहां व्यवस्थाएं तो हैं, लेकिन ये ऐन मौके पर दगा दे गई हैं। जनरेटर चलाने के लिए विभाग के पास डीजल तक नहीं है। बैटरियों की हालत भी ठीक नहीं हैं। इस अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी है। व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, तेज सिंह बिष्ट, सुरेंद्र लडवाल, भगीरथ सोराड़ी आदि ने व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें