फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया घाटी क्षेत्र में मोबाइल सेवा बदहाल, पांच दिनों से नहीं हो पा रही बात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लधियाघाटी क्षेत्र में मोबाइल फोन सेवा के बुरे हाल हैं। पांच दिनों से सिग्नल बहुत कम हैं, जिससे लोगों को संवाद करने मेें परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने रविवार शाम को दुबचौड़ा गांव में सांकेतिक प्रदर्शन किया। संचार सेवा न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

लधिया घाटी क्षेत्र के बुंगाख्याली, दुबड़ कमलेख, लधौली, दुबचौड़ा, निलोटी, ऐड़ी गुरौली, चौड़ाख्याली आदि गांवों में अक्सर फोन सेवा गड़बड़ा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन से यहां मोबाइल सिग्नल एकदम कम हो गए हैं। इस कारण मोबाइल फोन पर बात करने में परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने रविवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुरेश बिष्ट, खुशाल सिंह बोहरा, बलवंत बोहरा, महेश पंगरिया, मदन बिष्ट, कुलदीप सिंह, सूरज बिष्ट, श्याम सिंह, मदन अटियाल आदि का कहना है कि गांव में ज्यादातर लोगों ने स्मार्ट फोन लिए हैं, लेकिन उनका इस वक्त ये शोपीस बने हैं। ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर सेवा सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर बीएसएनएल के जीएम एके गुप्ता का कहना है कि बीएसएनएल की सेवा को जल्द सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें