फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत मंच क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप

Wed, 15 May 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत मंच क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल संचार सेवा पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को दूर जंगल में जाकर हेलो- हाय करनी पड़ रही है। मंच स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में बीएसएनएल का मोबाइल टावर तो है, लेकिन बीते 18 दिनों से यह टावर शोपीस बना है। सीमांत मंच के लोगो को अगर इंटरनेट चलाना है तो उसके लिए फाइव जी फोन का प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत मंच में मोबाइल नेटवर्क की व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है। ग्रामीण सौरभ सिंह, संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत के गुरुखोली, बकोड़ा और हरम आदि स्थानों पर मोबाइल टावर लगाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक एक भी नया मोबाइल टावर नहीं लग सका है। इस संबंध में बीएसएनएल के अवर अभियंता विजय बहादुर का कहना है कि मोबाइल टावर में आई खराबी को दूर किया जा रहा है। सीमांत क्षेत्र के कई स्थानों पर मोबाइल टावरों का निर्माण प्रगति पर है।
कोट
मोबाइल पर बात करना गांव के लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है। आए दिन संचार सेवा बाधित रहती है। ऐसे में कोई जरूरी सूचना का आदान प्रदान कर पाना भी मुश्किल होता है। - दीपक महर, ग्राम प्रधान, मंच।
विज्ञापन

कोट
एकमात्र बीएसएनएल की सेवा ही सूचनाओं के आदान प्रदान का माध्यम है। अगर यह सेवा भी बाधित रहेगी तो कभी कोई बड़ी घटना की जानकारी ग्रामीणों के लिए देना बहुत मुश्किल हो जाएगा। - पंकज वर्मा, स्थानीच, मंच।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें