फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से बीएसएफ जवान की मौत

Sat, 11 Feb 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पूरन सिंह खोलिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पंजाब के अबोहर सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शव को शनिवार देर रात चंपावत लाया गया। रविवार को रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शांत बाजार निवासी पूरन सिंह खोलिया (39) पुत्र भूपाल सिंह खोलिया पंजाब के अबोहर सीमा पर तैनात थे। 8 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से पूरन सिंह खोलिया का निधन हो गया। जवान के भाई नरेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि बीएसएफ के कंपनी कमांडर की तरफ से उन्हें भाई के निधन का समाचार मिला।

मूल रूप से बुंगाछीना (पिथौरागढ़) निवासी पूरन सिंह खोलिया चंपावत में 2006 से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरन सिंह के परिवार में 11 और छह साल की दो बेटियों के अलावा पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें