चंपावत में एसएसबी के अधिकारियों को राखी बांधतीं लोक परिषद की बहिनें।
- फोटो : CHAMPAWAT
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पांचवीं वाहिनी के जवानों की कलाई पर एकल विद्या अभियान भारत लोक शिक्षा परिषद अंचल की बहिनों ने राखी बांधी। बहिनों ने कहा कि एसएसबी के जवान अपने घरों से दूर रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं।
इस बार रक्षा बंधन पर्व 15 अगस्त को है। इस मौके पर सहायक कमांडेंट नितिन शर्मा, उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह बेलवाल, डॉ. गुरविंदर सिंह आदि ने बहिनों का स्वागत किया। इस दौरान एकल विद्यालय के अध्यक्ष रमेश गिरि, सचिव विद्याधर जोशी, भुवन पांडेय आदि मौजूद थे।
चंपावत में एसएसबी जवानों को राखी बांधने वाली भारतीय लोक शिक्षा परिषद की बहिनें।- फोटो : CHAMPAWAT