फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा के लिए किया नदी-नालों का निरीक्षण

Fri, 17 Jun 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा के लिए किया नदी-नालों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बरसाती नदियों से कटाव रोकने को लेकर आपदा प्रबंधन, राजस्व, वन और सिंचाई विभाग की टीम ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के नदी-नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर टीम शनिवार को जिलाधिकारी को सौंपेगी।
विज्ञापन


क्षेत्र में शारदा ही नहीं बल्कि बरसाती नदी-नाले भी खासी तबाही करते हैं, जिसे रोकने के लिए इन नदी-नालों को चैनलाइज किए जाने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को निरीक्षण टीम ने किरोड़ा नाला, बाटनागाड़, हुड्डी नदी और जगबूड़ा नदी का निरीक्षण किया।

एसडीएम दुर्गापाल ने बताया कि इन नदी-नालों के चैनल में मलबा डंप होने से बरसात में पानी तटबंधों की ओर प्रवाहित होकर तेजी से कटाव करता है, जिसे रोकने को मलवा हटाकर इन्हें चैनलाइज किया जाना है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण टीम को हर हाल में शनिवार को जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन


शासन से कार्य को मंजूरी और बजट मिलने पर सिंचाई विभाग के माध्यम से इन नदी-नालों के मलबे को साफ कराने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण टीम में आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, उप प्रभागीय वन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईएफएस अमित कंवर, वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, सिंचाई विभाग के प्रभारी ईई, सहायक अभियंता आरके यादव, सीओ आरएस रौतेला, खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी, लोनिवि के जेई वीएस पोखरिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें