टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत को किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जूप के नजदीक की एक पेयजल लाइन कई दिनों से टूटी है, इससे लोगों के सामने पानी का संकट गहराया गया है। नाराज ग्रामीणों ने शिवराज महराना, मदन पटवा के नेतृत्व में रविवार को प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, मगर विभाग ने अब तक इसे दुरुस्त नहीं कराया है।
इस वजह से यहां पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। प्रदर्शन में सोनू पांडेय, भैरव पांडेय, केएन जोशी, प्रकाशनाथ, अशोक पांडेय शामिल थे। उधर, जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि लाइन टूटे होने की जानकारी विभाग को नहीं दे गई। अलबत्ता जानकारी मिलने पर अब विभाग इसे ठीक करवा रहा है।