फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कबर बनाने में टूटी लाइन, बरसात में प्यासे हो गए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पांच किमी दूर फुलारगांव के लोग बारिश के बावजूद बीते सात दिनों से पीने के पानी केेे लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया गया कि पेयजल किल्लत की वजह टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्कबर बनाते वक्त इस इलाके को पेयजल आपूर्ति करनेे वाली लाइन का टूटना है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र केे 50 से ज्यादा परिवारों को नलों से पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां के लोग 17 जुलाई सेे नौलों और दूसरी जगह से पानी ढोने को मजबूर हो रहे हैं। भुवन चंद्र, जनार्दन फुलारा, जीवन जोशी, भूपेंद्र नाथ, सुरेश फुलारा, देव सिंह, पार्वती, दिनेश फुलारा, मोहन रावत आदि का कहना है कि जल संस्थान और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को मामले से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने सोमवार तक व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर एनएच के ईई एलडी मथेला का कहना है कि स्कबर निर्माण में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द से जल्द ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें