बाराकोट में क्लीनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन का झोलाछाप क्लीनिक संचालकों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत बाराकोट में एक झोलाछाप का क्लीनिक सील किया गया। एसडीएम आरसी गौतम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी के दौरान बाराकोट में शक्तिफार्म निवासी दीपक कुमार राय के क्लीनिक में छापेमारी कर उसका क्लीनिक सील कर दिया।
एसडीएम गौतम ने बताया कि क्लीनिक संचालक अपने कोई भी पुख्ता प्रपत्र नहीं दिखा पाया। उन्होंने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन और आवश्यक प्रपत्रों के संचालक लंबे समय से क्लीनिक चलाकर लोगों का उपचार भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। अब तक लोहाघाट और बाराकोट क्षेत्र में दो क्लीनिक सील किए जा चुके हैं। टीम में नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक सुनील सिंह माहरा आदि मौजूद रहे। संवाद