फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों की गूंज, माहौल भक्तिमय

Tue, 12 Apr 2016 10:09 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मां के जयकारों की गूंज, माहौल भक्तिमय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में षष्ठमी को उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम मां के जयकारों से गूंजता रहा। दूर-दूर से मां के डोले के साथ पैदल और वाहनों से करीब साठ हजार श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य मंदिर में तड़के से देर रात्रि तक लंबी-लंबी कतारें लगीं रहीं। बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मां की झलक के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अधिकारी खासतौर पर बुजुर्गों को दर्शन कराने में जुटे नजर आए। संपूर्ण मेला क्षेत्र में दिन-रात आस्था का सैलाब उमड़ने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन


षष्ठमी पर मुख्य मंदिर में तीन बेरिकेट में श्रद्धालुओं को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सुरक्षा प्रभारी एसआई विनोद जोशी स्वयं जुटे रहे, जिससे बुजुर्गों को सहूलियत हुई। भैरो मंदिर पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं की गणना को लेकर बायोमैट्रिक कार्ड मशीन में पंजीयन जारी रहा। इधर, धाम क्षेत्र में पैदल मां के डोले के साथ दूर-दूर से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम तेज है। इससे दिन-रात मां के जयकारों की गूंज है। मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु मां के डोले के साथ नेपाल में बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जा रहे हैं। वहीं, मेला क्षेत्र में अब भी सुरक्षा कर्मियों की कमी बनी है। इससे अधिक भीड़ उमड़ने पर यातायात व्यवस्था चरमराती रही।

तीसरे दिन सुधरी पेयजल व्यवस्था
मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र में अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने से पेयजल व्यवस्था चरमराना आम है। इस बीच तीन दिन पहले निगालीगाड़ पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से टुन्यास क्षेत्र से कटौजिया तक पेयजल की दिक्कत आई, जिसे सोमवार देर रात्रि ठीक कर दिया गया। इसके अलावा लो-वोल्टेज से भैरो मंदिर के पास मिनी ट्यूबवेल में आ रही दिक्कत भी दूर कर दी गई है। पुजारी भैरव दत्त पांडेय ने बताया कि पेयजल में कुछ राहत है।
विज्ञापन


पर्यावरण मित्रों ने आधा घंटे ठप रखी सफाई
मां पूर्णागिरि धाम के काली मंदिर क्षेत्र में एक दुकानदार से हुए विवाद के बाद जिला पंचायत के पर्यावरण मित्रों करीब आधा घंटा सफाई कार्य ठप रखा। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह धामी की मध्यस्थता में समझौते के बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौटे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक काली मंदिर क्षेत्र के व्यापारी पीतांबर दत्त पांडेय के पुत्र के साथ सफाई को लेकर विवाद हो गया, जिस पर पर्यावरण मित्रों ने काम बंद कर दिया। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह धामी, जिला पंचायत के मेला सहायक विजय उप्रेती, काली मंदिर थानाध्यक्ष विनोद जोशी और मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें