टनकपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निवारण को लेकर टनकपुर बनबसा के जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम के साथ विचार मंथन किया। तहसील कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने टनकपुर बनबसा के जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार और बनबसा नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने अपने सभासदों के साथ एसडीएम के समक्ष अपने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइटों, लावारिस पशुओं की समस्या बताकर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने समस्याओं के निदान को आपसी तालमेल और सहयोग से कार्य करने को कहा। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव को मिलजुल कर कार्य करने के साथ प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमे को सहयोग देने की अपील की। बैठक में टनकपुर के सभासद तुलसी कुंवर, पूजा टम्टा, सविता बिष्ट, योगेश पांडे, अमित भट्ट, हसीम अहमद, रईस अहमद, बनबसा के शकील अहमद मंसूरी, पंकज भट्ट, मोहन सिंह, पूजा आदि थे। संवाद