फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए बैठक का बहिष्कार

Fri, 24 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बैठक का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोड की खराब हालत से नाराज सदस्यों ने शुक्रवार को बाराकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की बैठक का बहिष्कार किया। सदस्य जिले के सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने से भी नाराज थे। पहले से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सदस्यों ने बाराकोट बाजार में कुर्सियां लगाकर ब्लाक मुख्यालय जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान अधिकारियों सहित किसी भी वाहन को ब्लाक दफ्तर की ओर नहीं जाने दिया गया। समझाने-बुझाने की अधिकारियों की पहल भी नाकाम रही।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का कहना था कि बाराकोट बाजार से ब्लॉक को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क की बदहाली के चलते यहां लोगों का चलना मुश्किल बना हुआ है। सड़क के अनेकों जगह में टूटने से आवाजाही असुरक्षित होने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। लेकिन इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा का कहना था कि बीडीसी की बैठक में जिले के सक्षम अधिकारियों के नहीं आने से समस्या का हल नहीं निकल पाता। साथ ही जनप्रतिनिधियों को नजरंदाज किया जा रहा है। जिला योजना में ब्लाक का कोई भी प्रस्ताव पास होने की सूचना भी प्रतिनिधियों को नहीं दी जा रही है। इन कारणों से नुमाइंदों में नाराजगी हैं। प्रमुख ने कहा कि जब तक बीडीसी बैठक में सक्षम अधिकारी नहीं आते और सड़क का सुधारीकरण नहीं होता तब तक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


विरोध जताने वालों में सांसद प्रतिनिधि राजू अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश अधिकारी, प्रधान संगठन अध्यक्ष गिरीश अधिकारी, सुनील वर्मा, ललित वर्मा, विनोद अधिकारी, लोकमान सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश लाल वर्मा, भगवान दास जोशी, ललित अधिकारी, शेर सिंह अधिकारी, शिवराज अधिकारी, नवीन सिंह, मोहन अधिकारी, दिवान सिंह, हेमा देवी, कमला पंत सहित पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।

सीडीओ हरगोविंद भट्ट, डीडीओ विवेक उपाध्याय, बीडीओ पूरन सिंह रावत, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, तहसीलदार नीलू चावला, डीपीओ शैली प्रजापति, एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी आदि ने प्रतिनिधियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास नाकाम रहा। उधर, डीएम डा. अहमद इकबाल ने कहा कि सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें