फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग खिलाड़ियों ने दिखाए दमदार पंच

Tue, 29 Nov 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
अतिथियों के साथ मेडल दिखाते बाक्सिंग और ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय बाक्सिंग और ताइक्वांडों प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार पंच दिखाए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला बढ़ाया गया। 
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग की बाक्सिंग में अनुराग कुमार ने सौरव धौनी, दीपक कुमार ने राहुल राय, विक्रांत महर ने अमन कुमार, नीरज टाकुली ने रोहित श्रीवास्तव, सौरभ सिंह ने आकाश और प्रकाश सिंह ने कपिल बोहरा को अपने-अपने भार वर्ग में पराजित किया।

बालिका वर्ग की बाक्सिंग में निहारिका टम्टा ने शिखा को, उद्देश्य शर्मा ने प्रियांशी को और अनुष्का ने कोमल त्यागी को पराजित किया। अंडर 14 16 किग्रा. भार वर्ग बालिकाओं के ताइक्वांडों मुकाबले में खुशी वाल्मीकि, कुमकुम भट्ट, रिया कुमारी, मुनिवा ने जीत दर्ज की। 22 किग्रा. बालिकाओं में डिप्पल, चांदनी, मुस्कान ने बाजी मारी। अंडर 14 बालक 18 किग्रा. भार वर्ग में सावेज, 20 किग्रा. में मानव, 23 किग्रा. में हिमांशु सिंह, 25 किग्रा. भार वर्ग में ललित बिष्ट, अमन सिंह, 27 किग्रा. में विनीत बिष्ट, नवी अहमद ने जीत दर्ज की। अंडर 17 बालिका 32 किग्रा. भार वर्ग में शिवानी मौर्या प्रथम, निकिता कश्यप द्वितीय एवं सीमा आर्या तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में नवीन चौहान, योगेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सूरज भट्ट, दिलदार अली, हरीश नेगी, संजय गंगवार, निशा चंद, अभय सिंह, अविनाश कुमार शामिल थे। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल चन्याल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, वीएस रावत, जसवंत खड़ायत, अश्विनी चौहान, नंदकिशोर जोशी  ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें