फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर स्पोर्ट्स हाॅस्टल के मुक्केबाजों ने पदकों पर मारा पंच

Sun, 12 Jan 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नैनीताल में आठ से 10 जनवरी तक आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल के मुक्केबाजों ने पदक जीत कर नाम रोशन किया है। मुक्केबाज अर्जुन सिंह को बेस्ट बॉक्सिंग चैलेंजर के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

कोच ललित मोहन कुंवर ने बताया कि स्पोर्ट्स हॉस्टल के मुक्केबाज उत्सव सिंह 46-48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, अर्जुन सिंह ने 60-63 किग्रा भार वर्ग में रजत और साहिल कुमार ने 48-51 किग्रा भार वर्ग, आयुष बेरी ने 51-54 किग्रा भार वर्ग, तुषार भट्ट 57-60 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, सेवानिवृत उप क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता आदि ने खिलाड़ियों से आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें