लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के युवा कराटे कोच दीपक अधिकारी युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों से जोड़ने में जुटे हुए हैं। दीपक के सिखाए हुए 71 कराटे खिलाडी राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगियों में पदक झटक कर जिले व उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं।
दीपक ने बताया कि वह वर्ष 2009 से क्षेत्र के बालक बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण देकर दक्ष कर रहे हैं। कोच दीपक ने बताया कि 50 बच्चों ने राज्य स्तरीय, 13 बच्चों ने राष्ट्रीय और आठ बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना में भी 16 कराटे खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिन्हें सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मिल रही है। दीपक ने बताया कि सेना में खेल कोटे से चार कराटे खिलाड़ियों का चयन हुआ है, इसमें एक लेफ्टिनेंट बालिका भी शामिल है। दीपक ने बताया कि वह सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे बच्चों को गहन प्रशिक्षण देते हैं, इसकी बदौलत बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ वह शारीरिक व मानसिक रूप से भी मजबूत बन रहे हैं।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश