फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों के लिए सस्ते में होगी बारातघर की बुकिंग

Fri, 28 Dec 2018 10:29 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चर्चा करते चेयरमैन व सभासद। - फोटो : चंपावत
विज्ञापन
नगर पंचायत गरीब (बीपीएल) परिवारों को बेहद रियायती दर पर बारातघर उपलब्ध कराएगा। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि गरीबों के लिए बारातघर की बुकिंग बेहद कम कीमत पर की जाएगी।  
विज्ञापन


बैठक में नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों, विद्युतीकरण, कूड़ा वाहन खरीदने, भवन कर में छूट, नए शौचालयों के निर्माण आदि के कई प्रस्ताव पारित किए गए। कई मुहल्लों में सीसी मार्ग, नालियों का निर्माण कराने, खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने, हाईमास्ट लाइट क्रय करने पर सहमति बनी।  

बैठक में नगर क्षेत्र में रहने वाली ऐसी विधवाएं, जिनके बच्चे 18 साल से कम उम्र के हों, उन्हें भवनकर में छूट देने का निर्णय लिया गया। भूमि की उपलब्धता के आधार पर चिल्ड्रन पार्कों का निर्माण, हथरंगिया चौराहे, मीनाबाजार चौराहे, धूनाघाट रोड, डिग्री कॉलेज रोड पर सार्वजनिक महिला, पुरुष शौचालयों का निर्माण, सड़क में लगने वाले जाम की दिक्कतों को दूर करने के लिए छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों का निर्माण, नगर पंचायत स्टोर में पड़े जीर्णशीर्ण सामान की नीलामी करने, टैक्सी चालकों से स्वच्छता शुल्क यूजर चार्ज के माध्यम से वसूलने, तहबाजारी की दरों में बढ़ोतरी, टैक्सी स्टेंड नीलामी की बकाया राशि वसूल करने के प्रस्ताव पारित किए गए।  
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता कमल कुमार के संचालन में हुई बैठक में सदस्य दीपा गोस्वामी, मीना ढेक, बीना कनौजिया, राजकिशोर साह, दीपक साह, भुवन बहादुर, नवीन नाथ, कार्यालय अधीक्षक भुवन उपाध्याय, राजकुमार बिष्ट, ललित मोहन भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें