फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, डीएम बोले- किताबों से मिलती है इंटरनेट से अधिक विश्वसनीय सामग्री

Fri, 04 Oct 2024 04:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न लेखकों की पुस्तकें प्रदर्शनी में रखी गईं।

पुस्तक प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडेय ने कहा कि इंटरनेट पर सर्च कर पढ़े गए कंटेंट के मुकाबले पुस्तक से पढ़ा हुआ कंटेंट अधिक विश्वसनीय होने के साथ ही ज्यादा समय तक याद भी रहता है। मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में नेशनल बुक ट्रस्ट का बड़ा योगदान है। ट्रस्ट की ओर से सभी विषयों पर पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाता रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: मां नंदा देवी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई की मांग, हिंदूवादी संगठनों ने जताया रोष
विज्ञापन

 

इससे विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए विश्वसनीय सामग्री उपलब्ध होती है। उन्होंने प्रदर्शनी में रखी पुस्तकों का अवलोकन किया और सभी विद्यालयों और पुस्तकालयों को जोड़ते हुए बच्चों को प्रदर्शनी का विजिट कराने का सुझाव दिया, ताकि बच्चों में किताबों के प्रति रुझान बढ़े।

सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुस्तक प्रदर्शनी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने एनबीटी की पुस्तक प्रदर्शनी को प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से काफी उपयोगी पुस्तकें हैं। एनबीटी प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रस्ट 55 भाषाओं में पुस्तकों का प्रकाशन करता है। इस दौरान आदर्श चंपावत समन्वयक इंद्रेश लोहनी, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, साहित्यकार शिक्षक इंद्र लाल वर्मा, अनिल कुमार, प्रेम चंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें