प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत ब्लॉक के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते सांसद अजय टम्टा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। रुद्र सिंह बोहरा को प्राथमिक शिक्षक संघ की चंपावत ब्लॉक इकाई का लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया है। वहीं कवींद्र तड़ागी मंत्री और हरिविनोद पंत कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक उत्तम सिंह फर्त्याल और रामप्रसाद कालाकोटी की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेने के बाद शिक्षकों और स्कूलों के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। बताया गया कि शीघ्र ही ब्लॉक संरक्षक, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और सदस्यों का चुनाव भी करा लिया जाएगा। सांसद अजय टम्टा ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इससे पूर्व पहले सत्र में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी और चेयरमैन विजय वर्मा ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। कहा कि शिक्षण गुणवत्ता के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को संजीदगी से हल किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ने प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को एलटी के शिक्षक पद पर समायोजित करने के प्रावधान में संशोधन को वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाली लागू करने सहित कई मांग उठाई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बंशीधर थ्वाल, रघुराज देउपा, बची सिंह पुजारी, डीडी जोशी, ऋषिराज खर्कवाल, कमल जोशी, प्रकाश जोशी, रवीश पचौली, नवीन वर्मा, नवीन भट्ट आदि थे।