फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जंगल में मिला एक व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 01 Feb 2025 04:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

पाटी के जोगाबसान में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली है। ग्रामीणों की सूचना पर पाटी पुलिस ने मौके में पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के पाटी के जोगाबसान में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली है। ग्रामीणों की सूचना पर पाटी पुलिस ने मौके में पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि महेश सिंह रावत (55) निवासी बटुलिया का शव पास के ही लगे गांव जोगाबसान के जंगल में मिला है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया 50 से 60 मीटर खाई में गिरने से व्यक्ति के मौत होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक मृतक महेश शुक्रवार शाम से लापता थे।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके में जाकर जांच के लिए सैंपल भेजे हैं। घटना की जानकारी के बाद सीओ चंपावत वंदन वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें