फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिए बोर्ड परीक्षा तैयारी के टिप्स 

Thu, 10 Jan 2019 11:24 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को परीक्षा के टिप्स देते शिक्षक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी मलयनाथ पब्लिक हाईस्कूल डीडीहाट में छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों और सफलता के टिप्स दिए। इस मौके पर बच्चों को परीक्षाओं में तनाव से बचने की सलाह भी दी गई।  
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र जोशी ने बच्चों को भविष्य के लिए लक्ष्य तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य होना जरूरी है। उन्होंने गणित, विज्ञान विषयों के साथ ही अन्य विषयों को भी समय देने को कहा। अंग्रेजी शिक्षक गणेश जोशी  ने अंग्रेजी विषय में अच्छे अंक पाने के लिए टिप्स देते हुए पाठ्यक्रम को रिवाइज करने पर जोर दिया।  बच्चों से कमजोर विषयों में अधिक ध्यान देने की सलाह दी।

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डीएस पांगती ने कहा कि आजकल के युवा पढ़ने की कला को भूल गए हैं। बोर्ड की परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा जैसी है। बच्चों को पाठ्यक्रम को समझने की जरूरत होती है। पुराने प्रश्नपत्र इसमें मददगार होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षाओं को लेकर तनाव न करने सलाह भी दी। कार्यक्रम में मुस्कान, वैशाली टोलिया, मनीषा, सिमरन, कविता आदि छात्राओं ने परीक्षाओं के संबंध में सवाल पूछे जिनका संबंधित विषयों के शिक्षकों ने जवाब दिए। कार्यक्रम के अंत में महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ भी ली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें