फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बैंक के उपकरण फुंके, काम प्रभावित

Thu, 06 Apr 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
उपकरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली गिरने से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बाराकोट शाखा के कई उपकरण फुंक गए। आग लगने से बैंक के लाखों रुपये मूल्य के उपकरण जल गए। उपकरण फुंकने से बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे अचानक बिजली गिरी। इससे बैंक के उपकरणों में आग लग गई। सुबह सैर पर निकले शिक्षक बसंत वर्मा ने खिड़की से धुआं निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना बैंक के सहायक प्रबंधक एवं गार्ड को दी। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग भी मौके में पहुंच गए। बैंक कर्मियों ने बैंक का ताला खोला, तो भीतर उपकरण जल रहे थे। कई लोगों के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका। बाराकोट से करीब 12 किलोमीटर दूर लोहाघाट से अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक आग बुझा ली गई थी।
विज्ञापन

बैंक के शाखा प्रबंधक अमरनाथ, नेटवर्क इंजीनियर संजय करायत ने बताया कि आग लगने से राउटर, सर्वर, कंप्यूटर, मॉडम, स्विच और वायर लाइन पूरी तरह जल चुकी है। इस कारण बैंक का सारा काम प्रभावित हुआ। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए लोहाघाट एसबीआई की शाखा से काम संचालित किया गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि सोमवार तक बैंक के जले उपकरणों को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




एक माह से खराब है बाराकोट का एटीएम 
बाराकोट में एक माह से एसबीआई का एटीएम खराब है। इसके चलते पहले से ही परेशानी झेल रही लोगों के लिए ये नई मुसीबत हो गई है। बिजली गिरने के कारण बैंक के उपकरण फुंकने से बैंक का कार्य अगले चार दिन और ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। कांग्रेस के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, हरीश वर्मा, मदनमोहन जोशी, ललित अधिकारी, भुवन जोशी, नमन जोशी, धर्मेंद्र अधिकारी आदि का कहना है कि बाराकोट के एसबीआई के एटीएम और बैंक दोनों ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र एटीएम में आई खराबी को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें