फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने ब्लाक कार्यालयों में जड़े ताले

Sat, 02 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/पाटी/बाराकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य वित्त की धनराशि का आवंटन ग्राम पंचायतों के लिए बंद किए जाने के विरोध में ग्राम प्रधानों ने शनिवार को लोहाघाट, पाटी, बाराकोट के ब्लाक कार्यालयों में ताले जड़कर अपना विरोध दर्ज किया। लोहाघाट में जिला ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष एलएम जोशी, ब्लाक अध्यक्ष चांद बोहरा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों का कहना था कि पूर्व में राज्य वित्त की पूरी धनराशि ग्राम प्रधानों को मिला करती थी। जिसमें आबादी के हिसाब से मिलने वाली यह धनराशि 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक मिला करती थी। अब यह राशि बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों में वितरित किए जाने से ग्राम प्रधान अपने को अपमानित समझ रहे हैं।  इस अवसर पर सुभाष विश्वकर्मा, मदन राम, शिवराज सिंह, विनोद ढेक आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे।

पाटी में ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरीश सिंग्वाल के नेतृत्व में छत्र सिंह, श्याम सिंह, राकेश पाटनी, मुकेश जोशी, दयानंद सोराड़ी, खड़क सिंह, केके जोशी, दीपक बोहरा, दीपक सिंह आदि ग्राम प्रधानों ने कार्यालय में ताले जड़ कर नारेबाजी की। बाराकोट में ब्लाक गिरीश अधिकारी के नेतृत्व में नवीन अधिकारी, भगवानदास जोशी, लाल सिंह, उमेद सिंह आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें