फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय से विकास कार्यों में आएगी तेजी:टम्टा

Fri, 01 Jun 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में ब्लाक भवन के लोकापर्ण अवसर पर मौजूद केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को जिला योजना के तहत 148.90 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित ब्लाक कार्यालय का फीता काटकर पूजा अर्चना के साथ विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित ब्लाक कार्यालय से विभिन्न विकास कार्यों को तेजी सेे संचालित करने में आसानी रहेगी। कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ग्रामीणोत्थान सहित अनेक प्रकार की विकासपरक योजनाओं को क्रियान्वित करने में ब्लाक कार्यालय की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी और पूरन सिंह फत्र्याल ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंपावत विकासखंड के नव निर्मित भवन का उद्घाटन हो जाने से सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकेगा। कार्यक्रम में डीएम डा. अहमद इकबाल, सीडीओ एसएस बिष्ट, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, डीडीओ आरसी तिवारी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग युवराज सिंह, बीडीओ बीएस खाती समेत पूर्व विधायक किशन चंद्र पुनेठा, ब्लाक प्रमुख पुष्पा सकारी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, बाराकोट प्रमुख निर्मल मेहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें