फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात काल की वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। देश में पहली बार वर्ष 1975 में लगे आपात काल की 44वीं वर्षगांठ शुक्रवार को काला दिवस के रूप में मनाई गई। तब जेल गए सत्याग्रहियों के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपात काल के दौर में जेल जाने वाले चंपावत निवासी सुरेश पांडेय को सम्मानित किया गया। आपात काल के दौरान छह दिनों तक अल्मोड़ा केंद्रीय कारागार में बंद रहे सुरेश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाया। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी, श्यामनारायण पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी, विनोद सिंह चौधरी आदि रहे।
वहीं जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आपात काल के दौरान हल्द्वानी और नैनीताल जेल में रहे टनकपुर निवासी स्व. प्रेमनारायण मेहरोत्रा और स्व. डॉ. जगदीश प्रसाद शुक्ला के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सत्याग्रही स्व. मेहरोत्रा की पुत्री प्रीति टंडन और स्व. डॉ. शुक्ला के पुत्र डॉ. रविंद्र शुक्ला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी की जिला संयोजक हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी, प्रदेश मंत्री किरन देवी, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, मनोज तिवारी, बचन सिंह अधिकारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसा जोशी आदि थे।
कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के कारण देश को झेलना पड़ा आपात काल : भाजपा
पिथौरागढ़। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपात काल को काला दिवस बताया।
भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री राजेश शर्मा कहा कि आपात काल के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेल में रह कर कई यातनाएं झेलीं।
पूरन चंद्र जोशी, देवी दत्त जोशी, धरम सिंह रावत आपात काल के दौरान 17, 18 महीनों तक जेल में रहे और कई पीड़ा और यातनाओं का सामना किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण देश को आपात काल का दंश झेलना पड़ा। इसलिए भाजपा आज के दिन को काले दिवस में रूप में मनाती है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने आपात काल में जेल में रहने वाले तीन लोगों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री महिमन कन्याल, उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, गोपू महर, महेश पाठक, राजेश शर्मा, धर्मानंद भट्ट, मनोज मेहता, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, विण मंडल अध्यक्ष विनोद भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें