फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलीगोठ के 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से खनन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने धरने में शामिल हो प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने 28 हेक्टेयर का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौथे दिन भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर खनन का विरोध किया। प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए अवैध खनन करवा रहे हैं। प्रदेश सरकार को आम जनता के दुखों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे वे राज्यपाल को अवगत कराएंगे। नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार की अध्यक्षता और कमल पंत के संचालन में हुई बैठक में नरेश सकारी, नारायण बोहरा, पान सिंह, गिरीश वर्मा, धर्मपाल आर्य, बची नाथ, रूप सिंह, रंजना नेगी, हेमा जोशी, पुष्पा पांडेय, कलावती कापड़ी, उर्मिला चंद, दीपक पाठक, कृष्णा श्रीवास्तव, नवीन पंत, गिरीश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें