फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम टनकपुर ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल

Mon, 20 Apr 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्यचक्र प्राप्त सेना के शहीद जवान मनोज सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर ने पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


बनबसा छावनी में तैनात सेना की सेकेंड ग्रिनेडियर बटालियन के तत्वावधान में स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के  पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ सेकेंड ग्रिनेडियर के मेजर प्रणव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने टॉस कराया। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर और सनराइज क्लब कंजाबाग के मध्य मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम ने निर्धारित ओवरों में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी बल्लेबाजी में कंजाबाग की टीम 16 ओवर में 65 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। मैच के निर्णायक संजय चौहान और अनिल जोशी थे। आयोजन में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, राजू राम, सूबेदार जगपाल, पुलिस के रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, सूबेदार मंगेज सिंह, सतीश  जोशी, कमल भट्ट, महेंद्र चंद, दीपक पांडेय, दीपक पचौली आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें