फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 05 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों भीमताल में हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा जोशी की हत्या का खुलासा नहीं होने से नाराज भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने शीघ्र हत्यारोपियों को पकड़ने के साथ ही राज्य की कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। हेमेंद्र सिंह रावत ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया। प्रदर्शन करने वालों में विमला जोशी, रुकमणि उनियाल, प्रेमा पांडेय, नन्हीं देवी, ज्योति जोशी, माधवी चंद, ज्योति बिष्ट, सूरज चंद, कमला देवी, राजू देवी, दिगंबर पांडेय, गणेश सिंह, जमील अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें