उचौलीगोठ 28 हेक्टेअर राजस्व क्षेत्र से खनिज निकासी के विरोध में भाजपाइयों ने शुक्रवार से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि खनन से पहले गांव की सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाने तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
जिला महामंत्री दीपक पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और खनन के विरोध में जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उचौलीगोठ के ग्रामीण भूकटाव से बचाव की मांग उठा रहे हैं, वहीं सरकार गांव की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर तुली है। खनन बंद कर पहले भूकटाव से बचाव के उपाय नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में हेमा जोशी, उर्मिला चंद, शिवराज चंद, भीम रजवार, कमल पंत, दिनेश प्रजापति, गिरीश वर्मा, नवीन पंत, पुष्पा पांडेय, मोहित गड़कोटी, योगेश जोशी, अमजद हुसैन, पान सिंह महर, शंकर गहतोड़ी, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी दत्त जोशी, जोत सिंह बोहरा आदि शामिल थे।