फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी सरगर्मी के बीच लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र को नहीं मिली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दो विधानसभा सीटों वाले चंपावत जिले से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सिर्फ एक नेता को जगह मिली है। प्रदेश कार्यकारिणी में चंपावत विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय को स्थान मिला है, लेकिन प्रदेश में सियासी रूप से चर्चित लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हुई है। लोहाघाट क्षेत्र में तीन ब्लॉक और तीन तहसील होने के साथ मतदाताओं की संख्या भी अधिक है, जबकि मैदान-पहाड़ से ताल्लुक रखने वाली चंपावत विधानसभा सीट में सिर्फ एक ब्लॉक और दो तहसील क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए नरेंद्र लडवाल भी चंपावत क्षेत्र की नुमाइंदगी करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक का भी चंपावत सीट से ताल्लुक है। प्रदेश कार्यकारिणी में लोहाघाट क्षेत्र की अनदेखी को मौजूदा सियासी हलचल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पार्टी को अनुशासन तोड़ने के आरोप में कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है। फर्त्याल ने टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग के दूसरे पैकेज में निविदा में धांधली का आरोप लगाया था। इस मामले में भाजपा संगठन और सरकार उनकी राय से सहमत नहीं है। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी में किसी क्षेत्र की अनदेखी नहीं हुई है। सभी पहलुओं को देखते हुए आलाकमान ने निर्णय लिया है।
राज्य आंदोलनकारी पांडेय बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
चंपावत। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में चंपावत जिले से एक पदाधिकारी को दायित्व मिला है। पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। तेजतर्रार नेता एडवोकेट पांडेय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं। वहीं उत्तराखंड पर्यटन परिषद के सदस्य नरेंद्र सिंह लडवाल को प्रदेश कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री निर्मला अधिकारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बची सिंह अधिकारी को व्यापार मंडल, मदन मोहन को एससी मोर्चा, विक्रम गोस्वामी को पिछड़ी जाति, राजेंद्र राणा को एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें