जिले की दोनों सीटों में जीत हासिल करने वाली भाजपा डाक मतपत्रों में भी सबसे आगे रही। हालांकि चंपावत में 226 और लोहाघाट विधानसभा सीट में दस पोस्टल बैलेट निरस्त किए गए।
शनिवार को आठ बजे से शुरू हुई मतगणना तक चंपावत सीट पर कुल 791 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए। इसमें भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी को 484, कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को 281, बसपा प्रत्याशी दिनेश चौड़ाकोटी को 10 और उक्रांद प्रत्याशी त्रिलोक सोराड़ी को सात डाक मतपत्र मिले। पोस्टल बैलेट में चंपावत सीट पर नौ मत नोटा को पड़े जबकि 226 पोस्टल बैलेट निरस्त किए गए।
लोहाघाट विधानसभा सीट में कुल 564 पोस्टल बैलेट में से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फत्र्याल को 367, कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी को 185, बसपा के देवीदयाल उर्फ राजू शर्मा को तीन, निर्दलीय ज्योति प्रकाश टम्टा को एक, प्रकाश सिंह को दो, राजेंद्र सिंह को एक मत मिला। दस पोस्टल बैलेट निरस्त होने के साथ पांच मतपत्र नोटा को मिले।