फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशुंग महोत्सव की स्टार नाईट

Sun, 01 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णकरायत में बिशुंग महोत्सव में हुई स्टार नाइट में भारी भीड़ उमड़ी। जीआईसी मैदान में स्टार गायक माया उपाध्याय की प्रस्तुति ‘पहाड़ की चेली छूं मैं, नाम छ मेरो मोहनी’, ‘आज का दिना मैं रूलों घर पना, याद आली  मैंखनी तेर बिना’ गीत पर दर्शक मंच में नाचने लगे।
विज्ञापन


माया ने पंजाबी गीत ‘मैं तेनू समझावांगी, ना तेरे बिन लगदा जी, दमा दम मस्त कलंदर, अली दम दम के अंदर’ गीत भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

जितेंद्र तोमक्याल ने ‘मन्नू दा सौ रुपये फ्लैक्सी कर दी म्यर मोबाइल मैं, संगीता मैं फोन करूंलो तू नी उठाली मैसेज भेजूंलो’, कुमाउंनी, नेपाली गायक सागर भंडारी की प्रस्तुति ‘मुसुका हंस दियो जन बासे पातल की न्यौली, प्यार की लिफ्ट में दिल दे दे गिफ्ट में’ गीत पर दर्शक हिलोरे लेने लगे।

बेबी प्रियंका की प्रस्तुति ‘मोहना मोहना मोहना मेर दिल में रटी ग्यो, गढ़वाली गीत ‘ओ साहिबा ओ साहिबा जियो मेरो लागी गै हा’ गीत बेहद सराहा गया।

 मां नैना लोक सांस्कृतिक कला मंच के बैनर तले आए सभी स्टार कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों में अपनी धाक जमा दी।

संचालन देवेंद्र बोहरा ने किया। इससे पहले विधायक पूरन फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हरीश मुरारी, डॉ. महेश ढेक, संजय मुरारी, श्याम ढेक, कैलाश करायत, नागेंद्र जोशी, जीत सिंह माहरा, मोहित पाठक, भगवती, नवीन बोहरा, गोविंद प्रसाद, बसंत मुरारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें