फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोरजा, रौलमेल और बचकोट पहुंचे किसान रथ

Fri, 30 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को किसान रथ ढोरजा, सांसद आदर्श गांव रौलमेल और सीमांत बचकोट पहुंचे। सभी स्थानों में किसानों ने कृषि यंत्रों तथा बीजों की खरीददारी की।
विज्ञापन


सीमांत बचकोट में पूर्व प्रमुख पुरुषोत्तम जोशी की अध्यक्षता तथा उद्यान प्रभारी जानकी पाल के संचालन में  किसानों ने जंगली जानवरों से खेती की रक्षा करने की मांग की।

टीम लीडर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी यादव ने ग्रामीणों से उन्नत प्रजाति के पशु पालने की तकनीकी जानकारी दी। ढोरजा में कृषि अधिकारी हरवंश सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कृषि और उद्यान वैज्ञानिकों ने किसानों को जानकारियां दी।
विज्ञापन


वयोवृद्ध कृषक हरिनंदन पांडेय की अध्यक्षता, ब्लॉक प्रभारी सुनील सैनी के संचालन में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चंद, डॉ. निशांत शर्मा, एडीओ उद्यान भूपेंद्र जोशी, मृदा वैज्ञानिक डॉ. एसपी गंगवार, अभियंता पीसी पांडेय, एडीओ कृषि भूप सिंह, टीडीसी के जयवीर सिंह ने किसानों को जानकारी दी।

सांसद आदर्श गांव रौलमेल में महेश लडवाल की अध्यक्षता, हरिनंदन गहतोड़ी के संचालन में सुशील चंद्र गुप्ता, डॉ. जीएस बिष्ट, कृषि विज्ञान केंद्र के फकीर चंद, गायत्री देवी ने उद्यान, कृषि, गृहविज्ञान, पशुपालन संबंधी जानकारियां दी। ग्राम प्रधान रविंद्र लडवाल ने अदरक बीज की पर्याप्त उपलब्धता करने, समय से बीज देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें