फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के धाम में शुरू हुआ बायोमैट्रिक परीक्षण

Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम मेले में बुधवार से बायोमैट्रिक परीक्षण शुरू हो गया है। ये काम सरकारी मेला अवधि ही नहीं, बल्कि वर्षभर चलेगा। भैरव मंदिर गेट के पास परीक्षण की व्यवस्था की गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि मंगलवार से बायोमैट्रिक परीक्षण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


भैरव मंदिर गेट के पास त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम इंडिया लिमिटेड कंपनी ने बायोमैट्रिक परीक्षण के लिए लगाए वाहन में तीन कैमरे लगाए हैं। कैमरे से आवाजाही करने वालों की जानकारी पता चलेगी। साथ ही हर जाने वाले का नाम, मोबाइल नंबर और राज्य का नाम दर्ज किया जाएगा।

बताया गया कि त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम इंडिया लिमिटेड को तीर्थयात्रियों के चार धाम यात्रा और तिरुपति धाम की बायोमैट्रिक का अनुभव है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी का कहना है कि बायोमैट्रिक परीक्षण से न केवल आवाजाही करने वालों की संख्या का सही पता चलेगा, बल्कि मुख्य मंदिर पर तीर्थयात्रियों की संख्या को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम मेला 25 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। इसके लिए बुधवार शाम से सुरक्षा बलों की आमद शुरू हो गई। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ठुलीगाड़, भैरव मंदिर और काली मंदिर पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। अस्थायी थानों के निर्माण के अलावा आवासीय व्यवस्था भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें